ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नारी शक्ति वंदन मैराथन में 200 से अधिक महिलाओं ने लगाई दौड़

मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर परिषद कार्यालय से लालबत्ती चौक तक नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जिला प्रधान नेहा मित्तल ने किया। राष्ट्र के नाम एक दौड़ मैराथन में 200 से ज्यादा महिलाओं व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मैराथन को भाजपा जिला प्रधान बलदेव ग्रोहा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नारी शक्ति को मजबूत करने व उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सकारात्मक कदम उठाया गया है तथा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनी धाक जमा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान नेहा मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है, जिनमें उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अनेक योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं को सुदृढ़ बनाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महामंत्री अशोक जाखड़, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम ग्रोवर, उपाध्यक्ष डा. सुमन बजाज, उपाध्यक्ष विद्यारत्ती, जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, पार्षद नीलांशी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम सिंगला, मण्डल अध्यक्ष भारती सचदेवा, सुनीता झलनिया, शहरी मण्डल प्रधान शम्मी ढींगड़ा, रीटा गोयल, मोनिका गर्ग, उषा गर्ग, डा. आरूषि मित्तल, इन्द्र बतरा, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार सहित सेंकड़ों महिलाएं शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *