ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” यात्रा निकाली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने गुरुवार को अपने विधानसभा के सभी ब्लॉकों में “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा” निकाली।

आज की यह “भारत जोड़ो यात्रा” रायपुर पश्चिम विधानसभा के सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लॉक, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक, और शहीद भगतसिंह टाटीबंध ब्लॉक में निकाली गई, जिसमें विधायक विकास उपाध्याय के साथ रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे भी शामिल हुए और क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने “नफरत छोड़ो भारत जोडो” यात्रा में हिस्सा लिया।

विकास उपाध्याय ने बताया कि, भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने पैदल चलकर देश को संदेश देने का काम किया।अनेकता में एकता का, आपसी सद्भाव, देशप्रेम, भाईचारा रहे, हर धर्म हर वर्ग के लोग आपस मे मिलजुल कर देश निर्माण में अपना सहयोग दे, इस खूबसूरत संदेश को लेकर राहुल गांधी ने आज ही के दिन 7 सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा का शुभारंभ किया था। इस यात्रा में हमारे नेता राहुल गांधी को हर वर्ग का अभूतपूर्व समर्थन मिला था। हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक , सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लाखों लोगों ने इस आंदोलन में अपनी भागीदारी दी थी और भारत को संदेश दिया था कि अगर देश में सामाजिक समरसता लाना है तो हम सब भारतवासी को साथ चलना पड़ेगा। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही थी। इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *