ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. हेग जी. गेनगोब नहीं रहे

नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. हेग जी. गेनगोब का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, गेनगोब ने रविवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें कैंसर से पीड़ित पाया गया था। डॉ. नांगोलो मबुम्बा को नामीबिया गणराज्य का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

नाबीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स हैंडल पर यह दुखद सूचना साझा की। उनके कार्यालय ने कहा है, ”अत्यंत दुख और खेद के साथ सूचित किया जा रहा है कि नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति और हमारे प्रिय डॉ. हेज जी. गेनगोब का आज (रविवार) लगभग 00:04 बजे लेडी पोहाम्बा अस्पताल में निधन हो गया। इस समय उनके पास मेडिकल टीम, उनकी पत्नी मैडम मोनिका गिंगोस और उनके बच्चे थे। अफसोस है कि उनके जीवन को बचाने के सारे प्रयास विफल हो गए।”

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है, ” देश ने प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संघर्ष के प्रतीक,संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के प्रमुख स्तंभ को खो दिया है। आवश्यक राज्य व्यवस्था करने के लिए कैबिनेट तत्काल प्रभाव से बुलाई जाएगी। डॉ. हेज जी. गेनगोब की आत्मा को शाश्वत शांति मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *