ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री साय आज भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की लेंगे बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (रविवार) कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकों में व्यस्त रहेंगे। सीएम साय पूर्वान्ह 11:30 बजे भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की बैठक होगी। इसमें, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में आहूत की गई है। शाम को विधायक दल की बैठक भी रखी गई है।

इससे पहले शनिवार रात प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा। एवं सांगठनिक कार्यक्रम के अंतर्गत 07-11 फरवरी तक गाँव चलो अभियान, 01-22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 05 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश का मार्गदर्शन दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, शालिनी राजपूत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *