ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में बुधवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गंगा नदी को प्रदूषित कर रही अनेकों सामग्रियों को कूड़ेदान तक पहुंचाया। विदेशी पर्यटकों ने भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नमामि गंगे के सदस्यों के साथ गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक किया।

इस दौरान अस्सी घाट पर उपस्थित नागरिकों सहित पूजन सामग्री , खानपान विक्रेता और घाट पुरोहितों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की इस योजना का उद्देश्य है कि गंगा और इसके सहायक नदियों के संरक्षण के लिए व्यापक जन सहभागिता व जन जागरूकता लायी जा सके। साथ ही लोग जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर जागरूक हों इसका प्रयास करना है। लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने के साथ उसमें कचरा, पॉलिथीन आदि न डालें, इसके लिए भी उन्हें जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। अभियान में सरिका गुप्ता, विकास तिवारी, सोनू, अभिषेक मिश्रा, मुकेश यादव आदि ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *