ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ कल से शुरू

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो जायेगा। आज अहले सुबह से जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए छठव्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में देखी गई।

उल्लेखनीय हो कि अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा घाट होने के कारण बिहार, झारखंड सहित अन्य जगहों के छठव्रती महिलाएं गंगा में डुबकी लगाते हैं और उत्तरवाहनी गंगा जल लेकर अपने अपने घरों में छठ पूजा में गंगा जल का उपयोग कर छठ पर्व मनाते हैं। अजगैबीनाथ उत्तरवाहनी गंगा होने पर यहाँ का गंगा जल का विशेष महत्व है।

शुक्रवार को दूसरे दिन कद्दू भात होगा। इस लोक आस्था के महापर्व को देखने विदेशी सैलानी का जत्था अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर कर मुआयना कर रहे हैं। उधर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू एवं थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र यादव, अंचल अधिकारी रवि कुमार एवं वार्ड पार्षदों के साथ छठ घाट का निरीक्षण करते हुए छठ घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रुम, लाईट की व्यवस्था, बेरिकेंटिंग की व्यवस्था, एसडीआरएफ टीम, नाव की व्यवस्था हर समय गंगा घाट सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश पदाधिकारी को दिए गए। थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *