ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नब कुमार शरणिया का नामांकन रद्द

लोकसभा चुनाव में कोकराझार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद नब कुमार शरणिया का नामांकन जाति प्रमाण पत्र में विसंगतियों के कारण रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व गुवाहाटी हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि नब कुमार शरणिया का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। कोर्ट ने कहा था कि शरणिया अनुसूचित जनजाति के नहीं हैं।शरणिया ने अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन चुनाव आयोग ने निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकनपत्र खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पूरी घटना के संदर्भ में राज्य के महाधिवक्ता देबजीत सैकिया ने कहा कि नब शरणिया ने 2011 में ऑल असम ट्राइबल एसोसिएशन से जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया था। शरणिया कोकराझार से दो बार सांसद रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *