ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद महानगर के 630 बूथों पर सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

भारतीय जनता पार्टी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन मुरादाबाद महानगर की नगर और देहात विधानसभा के 630 बूथों पर सुना व देखा गया। इसके बाद भाजपाइयों ने घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी के पत्रक बांटे।

भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर एक माह का महासंपर्क अभियान चल रहा है। इसी के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचें और देशभर से पहुंचे अल्पकालीन विस्तारकों को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम के तहत संबोधित किया। पीएम का यह संबोधन देशभर के बूथों पर 10 लाख से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और अपना बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लिया।

भाजपा महानगर महामंत्री व महा संपर्क अभियान के महानगर संयोजक श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद महानगर में गठित 630 बूथों पर ”मेरा बूथ सबसे मजबूत” संवाद कार्यक्रम सुना गया । वहीं इसके अलावा महानगर मुरादाबाद के सभी 10 नगर मंडलों में भी एक स्थान बड़ा कार्यक्रम बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर आयोजित किया गया।

भाजपा पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी निमित्त ने बताया कि कटघर मंडल में भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा व महानगर मंत्री शम्मी भटनागर रहे, दस सराय मंडल में महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप व महानगर मंत्री हरीश जाटव, चंद्र नगर मंडल में नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अंजू लोचब व महानगर मंत्री सर्वेश पटेल, महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा व किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनीष गुर्जर, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री दीपक चौधरी आदि उपस्थित रहे। होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *