ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की मुलाकात

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से शुक्रवार को नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने नगर आयुक्त से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संबंध में नगर निगम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही नगर निगम की छवि सुधारने के लिए भी कहा।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मुलाकात के दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल को नगर आयुक्त ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए नगर की ओर से सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्य चौराहे पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी घाट और इंद्रमणि बडोनी चौक पर एलईडी लगाई गई है, जिसमें प्रतिदिन शाम भजन चलाये जा रहे हैं। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर के चौराहे, पार्क, सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई की जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे स्थानीय नागरिकों सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। डॉ अग्रवाल ने कहा कि निगम बंद पथ प्रकाश को ठीक करें। साथ ही निगम अपनी छवि सुधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *