ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड और हिमाचल में मानसून का कहर: रुद्रप्रयाग में भूस्खलन, प्रमुख हाईवे बंद, यमुना ताजमहल तक पहुंची

लखनऊ/ 21 अगस्त ,2025 : रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से तबाही, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे ठप। खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे बंद हो गए हैं। केदारनाथ हाईवे पर जवाड़ी बाईपास में चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप है, और मलबा हटाने में कई दिन लग सकते हैं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

देश के पश्चिमी हिस्से महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में यमुना के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। 40 गांव अलर्ट पर हैं। मथुरा में यमुना नदी कटान के बाद अपना मूल रास्ता छोड़कर 2km दूर बह रही हैं।

यमुना का उफान, ताजमहल तक पहुंचा पानी, मथुरा में रास्ते बदले

खबरों के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा में ताजमहल के आसपास पानी भर गया है। मथुरा में बाढ़ जैसे हालात के कारण कई रास्तों को बदल दिया गया है। नदी के प्रदूषण और कटाव से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षात्मक उपाय शुरू किए हैं।

हिमाचल में मानसून की मार, 145 से अधिक मौतें, सैकड़ों सड़कें बंद

खबरों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 145 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, और 470 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। शिमला, चंबा और मंडी जैसे जिलों में भारी नुकसान हुआ है, और बिजली व पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

 

देशभर में बारिश का डेटा

ज्यादा बारिश : नागालैंड ,गुजरात, गोवा ,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़ ,दादरा नगर हवेली , और दमन – दीव

माध्यम बारिश : अरुणाचल प्रदेश ,असम ,मेघालय, मिजोरम, सिक्किम ,पश्चिम बंगाल ,झारखण्ड, चंडीगढ़ , हिमांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर , ओडिशा, मध्य प्रदेश ,तेलंगाना ,अंडमान निकोबार द्वीप समूह।

कम बारिश : बिहार ,उत्तर प्रदेश ,दिल्ली ,हरियाणा ,पंजाब ,लद्दाक ,राजस्थान ,आंध्र प्रदेश , तमिलनाडु ,पुडुचेरी ,लक्षद्वीप ,केरल , त्रिपुरा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *