ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर सीएम योगी ने बधाई

पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बधाई और शुभकामनाएँ देते हुआ लिखा की – माँ भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है।

आज यानी 17 सितंबर 2023 को नरेंद्र मोदी 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज पूरा देश मोदी को अपने अपने अंदाज में शुभकामनाएँ देते हुआ नज़र आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *