खतरनाक हुआ “मोचा”, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

 खतरनाक हुआ “मोचा”, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ अब पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है | बता दें कि चक्रवात मोचा आज बांग्लादेश-म्यांमार सीमा के पास दस्तक दे सकता है | जिसको लेकर मौसम विभाग ने दोनों देशों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है | ‘मोचा’ को सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफानों में एक बताया जा रहा है | कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में 20 साल बाद कोई इस तरह का तूफान दस्तक दे रहा है | 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है |

मोचा को लेकर बांग्लादेश के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है | इसके अलावा तीन बंदरगाहों को भी चेतावनी जारी की गई है | तटीय इलाकों से लाखों लोगों को निकाला गया | मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात मोचा की ताकत बढ़ गई है और यह बेहद शक्तिशाली चक्रवात बन गया है | उत्तर और ईशान कोण में उत्तरोत्तर गतिमान है | चक्रवात रविवार दोपहर म्यांमार के सितवे बंदरगाह के पास लैंडफॉल कर सकता है | बांग्लादेश के कॉक्स बाजार महेशखली टेकनाफ सेंट मार्टिन द्वीप क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका है |

UP: निकाय चुनाव से लोकसभा में भाजपा की राह हुई आसान

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *