ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक दूड़ाराम ने की भट्टू में आईटीआई व गोरखपुर में महिला कॉलेज की मांग

विधायक दुड़ाराम ने फतेहाबाद हलके की जनता की मांगों को पुरजोर शोर से हरियाणा विधानसभा सत्र में उठाते हुए कहा कि भूना को उपमंडल, भट्टू को तहसील व गांव बड़ोपल को उप तहसील का दर्जा दिया जाए, ताकि किसानों व आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए फतेहाबाद मुख्यालय ना आना पड़े। भट्टू क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के लिए वहां पर आईटीआई या तकनीकी कॉलेज तथा गांव गोरखपुर में महिला कॉलेज बनाया जाए, ताकि इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में ना जाना पड़े।

विधायक दुड़ाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के रूप में वर्ष 2024-25 के बजट को रखा है जो प्रदेश वासियों के हित का बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है जो सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को राज्य के गरीब वर्ग के उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद विधानसभा के 25 के लगभग ऐसे गांव हैं जिनमें सेम की समस्या थी। सेम की समस्या व बरसातीपानी की निकासी के लिए सरकार ने कई करोड़ों रुपये की मंजूरी दी। इस राशि से हलके में कार्य चल रहा है। 200 से अधिक ट्यूब्वैल मंजूर किए, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि बड़ोपल को उप तहसील का दर्जा दिया जाए। गांव गोरखपुर में महिला कॉलेज बनाने, भूना सब तहसील को उपमंडल का दर्जा दिया जाए। इसी तरीके से भट्टू में उप तहसील है जिसमें 25 से 30 गांव है। भट्टू को भी तहसील बनाया जाए। भट्टू क्षेत्र में विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई व तकनीकी कॉलेज बनाया जाए। खेतों के बनने वाले पक्के रास्तों व गांवों में गलियों के निर्माण के बीच में आने वाले पोल व ट्रांसफार्मर को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाए और इसका खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाए ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *