ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले छात्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार में मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 5 हजार अंक के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचने में सफलता पाई। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल कर 4,997.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,782.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,711.08 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान मिला-जुला कारोबार होता नजर आया। एफटीएसई इंडेक्स 0.44 प्रतिशत टूट कर 7,595.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स ने 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,665.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,963.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया के बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 2 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में छुट्टी होने की वजह से आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में निक्केई इंडेक्स 216.77 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,080.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,389.70 अंक तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत टूट कर 21,744 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,134.88 अंक तक लुढ़क गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 153.11 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,724.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *