ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली, 25 जून। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दिन भर उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली जारी रही। इसके साथ ही सेक्टोरल फ्रंट पर भी लगातार उथल-पुथल बना रहा। इसके बावजूद डाउ जॉन्स लगातार पांचवें दिन मजबूती दिखाते हुए 260 अंक की बढ़त के साथ पिछले 1 महीने के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। दूसरी ओर, एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,447.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े शेयरों में हुई मुनाफा वसूली के कारण नैस्डेक 192.54 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,496.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 102.12 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर 8,281.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,706.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 162.06 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,325.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स 112.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,701.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,863.39 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.38 प्रतिशत टूट कर 2,951.95 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,608.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,323.36 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 233.88 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,038.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,109.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स से 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 2,777.17 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत उछल कर 1,322.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *