ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का हो रहा शपथ के बाद पहली बार आगमन, ये रहेंगे मुख्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-भाजपानीत एनडीए सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनने के बाद सावित्री ठाकुर पहली बार मध्यप्रदेश आ रही हैं । वे शुक्रवार को धार पहुंचेंगी। इसके साथ ही उनके कई दिनभर के कार्यक्रम तय किए गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर दिल्ली से सुबह 10:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्वागत करेंगे।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री के मप्र में प्रथम आगमन पर राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा समेत कई नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे पिगडंबर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महू किशनगंज आंगनबाड़ी का निरीक्षण करेंगी। वहीं, वे दोपहर 12:30 पर महू में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा व पातालपानी में टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो करेंगी।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर इसके बाद एक अन्य रोड शो में हिस्सा लेंगे, यह उनका आजजनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद कार्यक्रम है । वहीं, दिल्ली, उनके विभाग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री बदनावर पहुंचकर स्थानीय चंद्रलीला पैलेस में पौधारोपण भाग लेंगी। साथ ही रक्तदान शिविर में अपना समय देने के पश्चात पुन: वे सांसद सम्मान समारोह के नाम से आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *