ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंचायत मंत्री ने किया मल्टीपर्पज हॉल का शिलान्यास

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट के मल्टीपर्पज हॉल का शिलान्यास किया। मरीजों को फल वितरित किए। मकर संक्रांति व मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि टोहाना में बनाए जाने वाले 100 बेड के अस्पताल को आधुनिक तकनीक के आधार पर बनाया जाएगा। रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्दी शुरू होगी। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से टोहाना ही नहीं, जिला व प्रदेश को भी फायदा होगा। टोहाना शहर का बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस महानगरों की तर्ज पर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोहाना विधानसभा में चाहे शिक्षा की बात हो, सुरक्षा, सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की बात हो, इन सब मुद्दों पर कार्य करने के लिए वे प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार भी अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टेकचंद मोदी ने की। रजनीश बांसल व सज्जन बांसल वशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर मानव सेवा संगम प्रधान सतपाल नन्हेड़ी, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, सचिन भाटिया, डॉ. शिव सचदेवा, भूषण बंसल, सुभाष गोयल, कृष्ण गोयल, अशोक मेहता, बलदेव सैनी, विक्रम गर्ग, प्रवीण गुप्ता, अनीता मेहता, स्वीटी मेहता, राजेंद्र ठकराल, प्रदीप मडिया, विपिन गर्ग, राजेंद्र बाली, पार्षद जोनी मेहता, अमित भाटिया, पार्षद सुरेश शेट्टी, पार्षद अशोक गर्ग, राकेश जैन, रघुवीर मालन, सुनील बांसल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *