• October 19, 2025

शिमला के रोहड़ू में किशोर को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने के सभी सात आरोपित गिरफ्तार

 शिमला के रोहड़ू में किशोर को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने के सभी सात आरोपित गिरफ्तार

 शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के टिक्कर स्थित बाजार में 15 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने और पिटाई करने वाले सभी सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शर्मनाक कृत्य में शामिल आरोपितों में एक नाबालिग भी है। अन्य आरोपितों में दुकानदार और अन्य स्थानीय लोग हैं। नाबालिग का वीडियो बनाकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से वायरल करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। दो दिन पहले रोहड़ू पुलिस ने इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई की।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि इस घटना में संलिप्त सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दुकानदार के साथ वीडियो बनाकर इसे वायरल करने वाले और पीड़ित किशोर की पहचान को उजागर करने वाले शामिल हैं। आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपितों के मोबाइल कब्जे में लेकर सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बालक की आंखों में मिर्ची भी डाली गई। बालक पर चोरी का आरोप होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना 31 जुलाई की है। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। रोहड़ू पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323 और 75 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *