ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सजाया संवारा जायेगा मथुरा का मुक्तकाशीय रंगमंच : जयवीर सिंह

मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना एवं नन्दगांव धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूरे साल भर देश-विदेश से पर्यटक यहां आते रहते हैं। इसको देखते हुये ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से मुक्तकाशीय रंगमंच के पुनर्विकास का कार्य 1202.12 लाख रूपये की धनराशि से किया जा रहा है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस आडिटोरियम में लगभग नौ सौ लोगों के बैठने की क्षमता है। स्टेज पर साइक्लोरामा, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, एकोस्टिक का कार्य, फायर फाइटिंग, एयर कंडीशनिंग था विद्युतीकरण आदि का कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया है। मुक्तकाशीय रंगमंच के शुरू होने पर यह शहर के लिये सांस्कृतिक उत्थान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में अहम भूमिका निभायेगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि देश-विदेश से लाखों पर्यटक भगवान श्री कृष्ण जी की जन्म स्थली मथुरा के दर्शन के लिये आते रहते हैं। ब्रज क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टिगत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मथुरा मे बुनियादी सुविधाएं लगातार विकसित की जा रही है। मुक्तकाशीय रंगमंच में विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक आयोजन होते थे, किन्तु यह भवन विगत वर्षों में जर्जर हो गया था।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मथुरा धार्मिक नगरी होने के कारण इस रंगमंच में ब्रज की विभिन्न कलाओं जैसे- रासलीला, लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के दृष्टि से इस भवन का जीर्णोद्धार किया जाना जरूरी हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *