ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

सरधना क्षेत्र के कुलंजन गांव में लेंटर डाल रहे एक राजमिस्त्री की बुधवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

कुलंजन गांव निवासी मोहम्मद अली पुत्र पीरू राजमिस्त्री का कार्य करता था। वह गांव में ही संजय के यहां काम कर रहा था। बुधवार को संजय के निमार्णाधीन मकान का लेंटर डालने का काम हो रहा था। उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। लेंटर डाले जाने के दौरान शटडाउन नहीं लिया गया और कार्य शुरू कर दिया गया। लेंटर डालते समय मोहम्मद अली करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

लोगों ने कहा कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से तारों को हटाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोहम्मद अली के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हंगामे की जानकारी पर एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर और सीओ संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *