ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दूसरी बेटी होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला

दो बेटियां पैदा होने पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुत्र की चाह पूरी न होने पर पति उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

जनपद के तहसील कुलपहाड़ के बिहार गांव निवासी मिथलेश की शादी वर्ष 2022 में थाना श्रीनगर के पवा निवासी मुकेश से हुई थी। शादी के बाद डेढ़ लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजन मिथलेश को प्रताड़ित करने लगे। एक साल पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन पहले जब दूसरी बेटी पैदा हुई तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि बेटा पैदा न होने पर उसके साथ ऐसा किया जा रहा है। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *