ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मनोज कुमार को बने सुखदेव नगर थाना प्रभारी

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पांच पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग की है। कई दिनों से कई थाने में थानेदार का पद खाली चल रहा था, जिसके बाद रांची एसएसपी ने शनिवार देर रात आदेश जारी की है। मनोज कुमार को पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी सुखदेव नगर बनाया गया है जबकि बाबूराम भगत को पुलिस केंद्र से हिंदपीढ़ी का थानेदार बनाया गया है।

खुशबू वर्मा को बुंडू के महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गौतम कुमार को नामकुम थाना और रंजीत कुमार महतो को ओरमांझी थाना में पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *