ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राहत शिविर में विस्थापितों से मिलींं राज्यपाल, दिया सुरक्षा का भरोसा

मणिपुर की राज्यपाल अनुसूया उइके ने शनिवार को जातीय संघर्ष से प्रभावित विस्थापित लोगों के चुराचांदपुर में बने राहत शिविर का निरीक्षण और विस्थापित लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा और शांति का आश्वासन दिया।

मणिपुर की राज्यपाल उइके शनिवार को चुराचांदपुर के एक राहत शिविर पहुंची। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पीड़ितों से मुलाकात की। राज्यपाल के सामने कई सर्वहारा कई पीड़ित फूट-फूटकर रोने लगे। राज्यपाल ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और उन्हें सुरक्षा और शांति का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों को मुआवजा देगी, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और जिनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। राज्यपाल ने उनसे कहा कि ‘मैं हाथ पर हाथ रखे नहीं बैठी हूं। शांति और मणिपुर के लोगों के भविष्य के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *