ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

जिले के रंगालीबाजना ग्राम पंचायत के उत्तर रंगालीबाजना से रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया। मृतक का नाम रुस्तम उरांव है। घटना की खबर पाकर पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार देर रात तीन हाथियों ने एक के बाद एक इलाके में धावा बोला था। ग्रामीणों का मानना है कि रुस्तम की मौत हाथी के हमले में हुई है। मृतक के दामाद सुभाष उरांव ने बताया कि देर रात तीन बजे हाथियों ने गांव पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में उसके ससुर की मौत हो गई। इधर, वन विभाग ने कहा कि इलाके में हाथी के पैरों के निशान देखे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *