ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक रैली निकाल वनाग्नि के प्रति लोगों को किया जागरूक

राज्य में प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में वनाग्नि के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आग की घटनाओं को लेकर हरिद्वार वन प्रभाग अलर्ट मोड में है। फायर सीजन के दौरान वनाग्नि रोकने को लेकर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

हरिद्वार वन प्रभाग की चिड़ियापुर रेंज के साथ आज श्यामपुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी के नेतृत्व में जनजागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रेंज के सभी वन कर्मियों ने गुज्जरों के डेरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर वनाग्नि के प्रति लोगों को जागरूक किया। चिड़ियापुर क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला के नेतृत्व में वन कर्मियों ने कोटावाली, लालढांग व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जनजागरूकता अभियान चलाया।

हरिद्वार वन विभाग की एसडीओ संदीपा शर्मा ने बताया कि फायर सीजन को देखते हुए हमारे द्वारा सभी तैयारियों को समय पर पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक रेंज में जनजागरूकता अभियान चला कर लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी वन कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर उन्हें 24 घंटे अपने फोन खुले रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, हम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *