ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महंत सीता रामदास हिमालय जूनियर हाई स्कूल में आयोजित की गई लैंग्वेज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

महंत सीताराम दास हिमालय जूनियर हाई स्कूल में आयोजित लैंग्वेज कंपटीशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक भी वितरित किए गए।

सोमवार को विद्यालय के संस्थापक संचालक महंत निर्मल दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डा. राजे नेगी, राजीव थपलियाल,ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान दिनेश सुंदरियाल, मिस्टर प्रशांत सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर गढ़वाली, पंजाबी ,कुमाऊंनी सहित अन्य भाषाओं में नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थिति को मंत्र मुग्ध करते हुए तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रशांत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित से कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए मन को स्थिर रखना होगा,तभी बच्चे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चे एक कुम्हार की मिट्टी के समान होते हैं, जिसे उसकी रुचि के हिसाब से ढालना होता है, तभी बच्चों को सफलता तक पहुंचाया जा सकता है। लैंग्वेज प्रतियोगिता में ऋषि, अश्विका , शुभांगम, दीप्ति, सालवी ,अवनी, कविश, परी, अनिरुद्ध ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शगुन, सौम्या, शिवांश, दीप्ति आदि ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मिकाला, कांग्रेस के प्रदेश इंटक अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, विनोद सकलानी, आशीष रणकोटी, दीपिका कोठियाल, प्रियंका त्यागी, नीलम नेगी,रंजनाबिष्ट, रिंपी देवी सहित काफी संख्या में अभिभावक और मुख्य अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *