• February 16, 2026

महाशिवरात्रि 2026: ईशा योग केंद्र में सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने भक्ति-नृत्य में डूबकर मनाया त्योहार, वायरल हुए वीडियो

तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र 5 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति और उत्साह से गूंज उठा। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई चर्चित अभिनेत्रियों ने आदियोगी के दरबार में इस पवित्र रात्रि को मनाया और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भक्ति में लीन होकर नाचीं सारा अर्जुन और तमन्ना
ईशा फाउंडेशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन को दिल खोलकर नाचते हुए देखा जा सकता है। सारा भक्ति में इतनी डूबी नजर आ रही हैं कि जैसे सारी दुनिया की चिंताएं भूल गई हों। एक अन्य वीडियो में सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी साथ में डांस करती दिख रही हैं, जबकि तमन्ना भाटिया महिलाओं के ग्रुप के साथ भक्तिमय अंदाज में झूम रही हैं। इन वीडियो में सारा अर्जुन भी तमन्ना के साथ शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ा रही हैं।
सारा अर्जुन ने शेयर की खुशी और शुभकामनाएं
सारा अर्जुन ने ईशा योग केंद्र से महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं बेहद खुश हूं। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं यहां आकर बहुत ही आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं और अब तक कई शानदार प्रस्तुतियां देख चुकी हूं। मैं डांस शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
श्रीनिधि शेट्टी: “यह वो रात है जिसका हर साल इंतजार रहता है”
केजीएफ से मशहूर श्रीनिधि शेट्टी ने महाशिवरात्रि को अपनी सबसे खास रात बताया। उन्होंने कहा,
“हर साल लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं पार्टी क्यों नहीं करती। आपको क्या लगता है मैं पार्टी क्यों नहीं करती? आपको महाशिवरात्रि पर मुझे देखना चाहिए। आज की रात ही वो रात है। मुझे उम्मीद है कि आप सब जागते रहेंगे और रात का आनंद लेंगे।”
तमन्ना भाटिया: “जितना हो सके नाचूंगी ताकि जागती रहूं”

तमन्ना भाटिया ने भी उत्साह से कहा,
“मैं जितना हो सके नाचने की कोशिश करूंगी ताकि मैं जागती रह सकूं।”
मौनी रॉय भावुक हुईं
मौनी रॉय ने आदियोगी में महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन को बेहद भावुक पल करार दिया। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्हें इस उत्सव के बारे में पता चला था और इस साल फिर से आने का पक्का इरादा किया था।
अन्य सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े नामों ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दी। अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, सुनील शेट्टी, सारा अली खान, अजय देवगन समेत कई सितारों ने इस पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं।
ईशा योग केंद्र में मनाया गया यह महाशिवरात्रि उत्सव भक्ति, संगीत, नृत्य और आध्यात्मिकता का खूबसूरत संगम साबित हुआ, जिसकी झलकियां फैंस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रही हैं।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *