• February 21, 2026

महाराणा प्रताप जयंती पर विशेष आयोजन

 महाराणा प्रताप जयंती पर विशेष आयोजन

वीरता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती आगामी रविवार को कोलकाता में विशेष आयोजन होने जा रहा है। कोलकाता स्थित संस्था राजस्थान परिषद एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के संयुक्त तत्वाधान में स्वाधीनता के इस अमर सेनानी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राजस्थान परिषद के महामंत्री अरुण प्रकाश मल्लावत ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजस्थान परिषद द्वारा कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी एवं त्रिकोणिया पार्क में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर फूल अर्पण करने का कार्यक्रम रखा गया है।

उन्होंने महानगर वासियों से उपरोक्त कार्यक्रमों मे सम्मिलित होकर मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *