• October 17, 2025

महापौर के मार्गदर्शन में साक्षी तिवारी ने पितरों की याद में स्मृति वन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

 महापौर के मार्गदर्शन में साक्षी तिवारी ने पितरों की याद में स्मृति वन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

हरेला पर्व पर्व के अवसर पर नगर निगम महापौर अनिता ममगांई के मार्गदर्शन में साक्षी तिवारी ने अपने पितरों की याद में स्मृति वन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रविवार को नर्सिंग पीजी परीक्षा में स्टेट टाप कर देवभूमि ऋषिकेश को गौरवान्वित करने वाली साक्षी तिवारी को महापौर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साक्षी के किए गये परिश्रम, पितरों के आशीर्वाद एवं माता पिता की तपस्या की वजह से उसे ये उपलब्धि हासिल हुई है। महापौर के मार्गदर्शन पर हरेला पर्व के उपलक्ष्य में साक्षी ने अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम स्वर्गीय देवी दत्त तिवारी और दादी भगवती तिवारी की याद में स्मृति वन में पौधरोपण किया।

रविवार को नगर निगम महापौर साक्षी तिवारी के आवास पर पहुंची और उसकी उपलब्धि पर उनके माता पिता को बधाई दी। उन्होंने साक्षी को मिष्ठान खिलाकर सफलता के सोपान इसी प्रकार तय करने के लिए आशीर्वाद भी दिया। महापौर ने कहा कि शहर के वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी की बेटी साक्षी की उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी का माहौल है। साक्षी ने अपनी सफलता से साबित किया है कि कठिन परिश्रम से सीमित संसाधनों में भी बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

पौधरोपण के दौरान पंकज शर्मा,पार्षद अनीता रैना, मनीष मनवाल,विजय बडोनी, मदन कोठारी,संदीप शास्त्री, विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, गौरव कैंथोला, भूपेंद्र राणा, रमेश अरोड़ा ,अजय कालरा, ज्योति सहगल सहित साक्षी के परिजन भी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *