October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मानवेन्द्र सिंह मुरादाबाद के नए डीएम बनाये गए

गौतमबुद्ध नगर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद के डीएम रहे शैलेंद्र कुमार सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

शनिवार देर रात्रि शासन ने कई आईएएस अधिकारियों का तबदला किया है। इस तबादला सूची में काफी समय से मुरादाबाद में तैनात डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का भी नाम शामिल है। बीते दिन मुरादाबाद मंडल के रामपुर और बिजनौर जनपद में भी नए जिलाधिकारियों की तैनाती हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.