ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोहरदगा में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

लोहरदगा में लोगों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीसी डॉ. प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। देश की आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी हारिश बिन जमा ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन राजमोहन खलखो, एसडीओ अमीत कुमार, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, समाज कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, थाना प्रभारी अनील उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *