ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोहरदगा में हाथियों ने किसान को कुचल कर मार डाला

जिले के कुडू के चंदलासो गांव निवासी किसान महाबीर उरांव को हाथियों के झुंड ने कुचल कर मार डाला। महाबीर उरांव सोमवार रात नौ बजे घर से दो किलोमीटर दूर चंदलासो डैम के समीप फसल की सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान हाथियों ने उसकी जान ले ली।

घटना के बाद रात में कुड़ू वन विभाग की टीम चंदलासो पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों के झुंड को कुड़ू थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर चान्हो थाना की सीमा में खदेड़ दिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी अरबिंद कुमार कुड़ू मंगलवार सुबह पहुंचे तथा मृतक की पत्नी को मुआवजा राशि में 25 हजार रुपये का भुगतान तत्काल सहायता के रूप में किया।

पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार सुबह दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *