ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोहरदगा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन-शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां से अन्य ट्रेनों का भी परिचालन शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में रेलवे विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *