ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समुद्र तल पर बने निम्न दाब के चलते एक बार फिर बंगाल में भारी बारिश के आसार

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के तटीय जिलों में एक बार फिर भारी बारिश के आसार हैं। इसकी वजह है कि बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल पर निम्न दाब बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 43.8 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है जो सामान्य से ज्यादा है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से ही बारिश की शुरुआत हुई है जो दिन भर जारी रहने वाली है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी बारिश हो रही है। इधर राजधानी कोलकाता और आसपास के कई शहर जलमग्न हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *