ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लायंस क्लब फेमिना ने खाद्य सामग्री का किया वितरण

फारबिसगंज के लायंस क्लब फेमिना की ओर से हंगर रिलीफ कार्यक्रम के तहत दलित बस्ती में दो सौ दलित परिवारों के बीच शनिवार को खाद्य सामग्री का वितरण किया। लायंस क्लब ऑफ फॉर्बेसगंज फेमिना की अध्यक्ष संगीता गोलछा के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने खाद्य सामग्री का तैयार पैकेट का वितरण किया।मौके पर अध्यक्ष संगीता गोलछा के अलावे क्लब की सदस्य संगीता गोयल, भारती सिंह,चांदनी सिंह,नम्रता सिंह,मधु अग्रवाल,डा.नेहा राज,मनीषा माहेश्वरी,डा.अमृता वर्मा आदि मौजूद थे।

मौके पर जानकारी देते हुए क्लब की अध्यक्ष संगीता गोलछा ने बताया कि दो सौ दलित महिलाओं के बीच राशन कीट का वितरण किया गया।हरेक साल क्लब की ओर से हंगर रिलीफ कार्यक्रम चलाया जाता है।जिसमे जरूरतमंदों के बीच राशन कीट वितरित की जाती है और उसी के तहत यह वितरण किया गया।उन्होंने कहा कि अच्छे पड़ोसी वह होते हैं,जो न केवल अपनी सुख सुविधा का ख्याल रखते हैं।बल्कि वह इसे भी देखना सुनिश्चित करते हैं कि बगल का पड़ोसी भूखे सोने को मजबूर न हो और विश्व की सबसे बड़ी संस्था लायंस क्लब मानवता की सेवा को लेकर है।लायंस क्लब की ओर से सामाजिक सरोकारों से ताल्लुकात रखते हुए इसका विशेष ख्याल रखने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *