अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

जिले के मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को विभागीय आदेशानुसार वर्ग चार और पांच के नामांकित छात्रों के अभिभावकों के साथ अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया।

शिक्षक दिवस, साक्षरता दिवस, पोषण माह के साथ स्वच्छता विषय यह संगोष्ठी आयोजित किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पिंकी देवी, शिक्षिका बिन्दु कुमारी, मुरली कुमार मंडल तथा अभिभावक नित्यानंद पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिकूल परिस्थिति में आप सभी की उपस्थिति विद्यालय के प्रति आप सभी विश्वास को दिखाता है।

इसी प्रकार आप सभी का विद्यालय प्रति जागरूक रहने से हमारा मनोबल बढ़ता है और पूर्ण मनोयोग से हम छात्रों को सिखाने के लिए तत्पर रहते हैं। संगोष्ठी की पूरी तैयारी बाल संसद तथा यूथ क्लब के सदस्य तन्नू, खुशी, अंजलि, रिमझिम, तमन्ना, ठाकुर प्रसाद, जाहन्वी, विद्या, प्रिया, लक्की के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षक अभिनाश सरोज, कल्पना, कौशिल्या, नवल, नीरज सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *