ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महू में प्रायवेट अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, 4 लोग घायल

 मध्य प्रदेश के महू में रविवार देर रात एक निजी अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए है। घायलों में एक 15 साल का बच्चा भी शामिल है। घायल हुए लोग मरीजों से मिलने आए परिजन हैं।

जानकारी अनुसार घटना रविवार देर रात करीब 10 बजे की है। महू के कोतवाली थाना क्षेत्र में गेटवेल अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई। हादसे में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वह अपने स्वजन राजाराम से प्लाऊडन रोड थी गेटवेल अस्पताल में मिलने आए थे। सभी भात खेड़ी स्खेत्र के रहने वाले हैं। रात 10 बजे करीब वह और उनके साथ राधे गुर्जर, अर्जुन पथारिया और 15 वर्षीय कुलदीप गुर्जर तीसरी मंजिल से लिफ्ट में नीचे जाने के लिए चढ़े। तभी अचानक लिफ्ट गिर गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने हादसे से मना करते हुए घायलों का इलाज करने से भी इनकार किया। हालांकि, विरोध के बाद घायलों का इलाज किया। घटना का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *