October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवाओं के लिए सबसे अच्छे सलाहकार होते हैं पुस्तकालय : मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यहां कहा कि अध्ययन एवं रिसर्च करने वाले युवाओं के लिए पुस्तकालय सबसे अच्छे सलाहकार होते हैं। पुस्तकालय में अध्ययन करके युवा अपने उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं।

उप राज्यपाल सिन्हा शुक्रवार को नेहरू नगर स्थित हरिश्चंद्र सार्वजनिक पुस्तकालय की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालय भवन के सामने सरस्वती शिशु मंदिर खेल सभागार में किया गया था। सिन्हा ने कहा कि भारत में सामाजिक सभ्यता हजारों वर्ष पुरानी है। वर्तमान में अध्ययन पक्ष में काफी बदलाव आया है लेकिन परंपरा नहीं बदली। पुस्तकालय में अध्ययन करना भी भारत में एक परंपरा है। यही कारण है कि भारत में 75000 से ज्यादा पुस्तकालय हैं जहां लोग अध्ययन करते हैं और अपना कैरियर बनाते हैं। भारत के बाद यदि सबसे ज्यादा कहीं पुस्तकालय हैं तो वह अमेरिका है और वहां पर 18000 पुस्तकालय हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने जो पुस्तकालय खोलकर गाजियाबाद जैसे शहर में अध्ययन को लेकर माहौल बनाया है वास्तव में काबिले तारीफ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता बालेश्वर त्यागी ने लाइब्रेरी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में उन्होंने जब लाइब्रेरी बनाने की शुरुआत की थी उसे समय गाजियाबाद आपराधिक नगरी के रूप में जाना जाता था। आज गाजियाबाद एजुकेशन हब बन गया है। आजकल के नेता जहां चुनाव जीतने के लिए चुनाव के दौरान शराब बांटते हैं वहीं उन्होंने शिक्षा बांटने का काम किया है ।

इस मौके पर पुस्तकालय के संचालन में सहयोग करने वाले पूर्व पार्षद तिरुपति सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस रामबोड़ा मौर्य, समाजसेवी एसके त्यागी, अभिमन्यु मिश्र, राजेंद्र अग्रवाल, मलकीत सिंह जस्सर एवं अन्य को सम्मानित किया गया।

यशोदा अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी देश काफी आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर महापौर सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागीसमेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.