ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, श्रमिकों ने ली राहत की सांस

जिले के मोगलकाटा चाय बागान इलाके में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुआ आख़िरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। जिससे इलाके के ग्रामीणों और श्रमिकों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग, बिन्नागुड़ी के वन्यजीव विंग के रेंजर ध्रुवज्योति विश्वास ने कहा कि शुक्रवार को एक वयस्क तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। जिसे कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

दरअसल, कई दिनों से मोगलकाटा चाय बागान इलाके में स्थानीय ग्रामीण तेंदुए की मौजूदगी महसूस कर रहे थे। इस दौरान तेंदुए ने कुछ मवेशियों पर भी हमला किया था। जिसके इलाके से दहशत थी। इसके बाद बागान प्रबंधन सहित स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के वन्यजीव विंग के बिन्नागुड़ी रेंज को इलाके में पिंजरे लगाने का आवेदन किया था। दो दिन पहले बागान में पिंजरा लगाया था। जिसके बाद आज काम पर जाते समय श्रमिकों ने पिंजरे में बंद तेंदुए को देखा। बाद में बिन्नागुड़ी रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *