ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाजपत पार्क में लगाए गए 100 छायादार पौधे

भागलपुर के लाजपत पार्क परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता संगठन की ओर से सौ छायादार वृक्ष लगाए गए। जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका जायसवाल द्वारा एक आवेदन देकर जिला वन पदाधिकारी से इन पौधों की मांग की गई थी। ये पौधे भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में लगाए गए हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका जायसवाल, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, बिहार के प्रदेश सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध कुमार भारती, जिला अध्यक्ष पूर्णिया खुशबू कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रूपा सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *