ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘जोड़ी बना दीं मजनू-लैला के’ हुआ रिलीज

भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव का सावन के अंतिम दिनों में एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में खेसारीलाल यादव भोले बाबा से कहते नजर आ रहे हैं कि ”जोड़ी बना दीं मजनू लैला के।” गाने में भक्ति और रोमांस का संगम नजर आ रहा है। गाने में म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव भगवान शिव के दरबार में पूजा करते नजर आ रहे हैं, इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अब यह तेजी से वायरल हो रहा है।

गाना ‘जोड़ी बना दीं मजनू लैला के’ को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिले हैं। इस गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह गाना बेहद मजेदार है। सभी लोग इस गाने को देखें और सुनें। आपको यह जरूर पसंद आएगा। गाने में संगीत सुरीले हैं। मुझे यह गाना करने में बेहद मजा आया। उन्होंने कहा कि सावन की आज सोमवारी पर हमने इस गाने को रिलीज किया है। अब सावन का महीना अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में यह गाना इस साल के सावन में लोगों के लिए यादगार रहेगा।

आपको बताया दें कि गाना ”जोड़ी बना दी मजनू लैला के” को खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी म्यूजिक की प्रतिभाशाली सिंगर शिल्पीराज के साथ मिलकर गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ निशा पांडेय नजर आ रही हैं। गीतकार भागीरथ पाठक हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *