ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खड़गे का विवादित बयान, कहा- ‘मोदी जहरीले सांप जैसे’

नेशनल डेस्कः कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी जारी है | इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया है।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को विवादित बयान दिया है | खरगे ने कहा कि मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। जहर चखेंगे तो आप मर जाएंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। खरगे ने आगे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो अच्छे इंसान हैं। मोदी जी ने जो दिया है, उसे हम देखेंगे। बता दें कि 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे

Politics: लालू यादव से मिले अखिलेश यादव, महागठबंधन को लेकर चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *