ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर: भाजपा की प्रमिला पांडेय 20,120 वोटों से आगे, देखिए पूरी लिस्ट…

कानपुर: नगर निगम मेयर पद पर सुबह से मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। जिसमें कांग्रेस और भाजपा में टक्कर रही। इसके बाद ईवीएम में मतों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं, दूसरे राउंड तक 87 हजार मतों की गिनती पूरी हुई। दूसरे राउंड में भी प्रमिला पांडेय बढ़त बनाए हैं। तीसरे चरण की काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय 20,120 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 15178 वोट मिले। सपा की वंदना बाजपेई को 38142 वोट मिले। बीजेपी की प्रमिला पांडेय को 58262 वोट मिले। बीएसपी की अर्चना निषाद को 7676 वोट मिले। आप की इस्मा जहीर को 1378 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *