ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कल्याण सिंह के नाम होगा कानपुर का बड़ा चौराहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रविवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम उनके दिल में रचे-बसे थे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाबूजी ने बाबरी ढांचा गिराने में अपनी सरकार की भी परवाह नहीं की और उनके कण-कण में राम बसे थे।इससे भी सिद्ध होता है कि कल्याण सिंह मुख्यमंत्री के साथ साथ असल राम भक्त भी थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा को एक विचार देने के साथ ही खुद को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया। कल्याण सिंह भारत के कोने-कोने में विश्वास का पर्याय बन गए थे। भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वह भारतीय मूल्यों में पूरी तरह रचे-बसे थे।

इस मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि कानपुर का बड़ा चौराहा कल्याण सिंह के नाम पर होगा। क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, आनंद राजपाल, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *