ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवरात्र पर अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘प्यारा सजा है..’ रिलीज

भोजपुरी सिनेजगत में युवा दिलों की धड़कन नाम से मशहूर सिंगर व एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नवरात्र स्पेशल गाना ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में कल्लू ने माता के दरबार में खड़े होकर उनका गुणगान किया है। गाने के जरिये कल्लू ने मां दुर्गा का स्मरण भी किया है और इस पावन पर्व के बारे में सुरीली प्रस्तुति दी। इस गाने को कल्लू ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है, जो अपनी आवाज से दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर देते हैं। ऐसे में कल्लू और शिवानी ने मिलकर एक खूबसूरत गाना लेकर आये हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

कल्लू का गाना ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…’ टी-सीरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है, जिसे कल्लू के चाहने वालों के साथ देवी मां के भक्त भी खूब पसंद कर रहे हैं। वहीँ गाने को लेकर कल्लू ने कहा कि जगत जननी मां अम्बे की महिमा निराली है। वे अपने भक्तों की तारणहार हैं। उनका श्रृंगार शक्ति है, उनका स्वाभाव दयालु है। ऐसी मां अम्बे को मेरा बारम्बर प्रणाम। मैं अपने चाहने वालों से आग्रह करूंगा कि माता के इस गीत को अपना आशीर्वाद दें।

गाना ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…’ में अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज कर्णप्रिय है। इसके संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। गाने में काजल राज, ख़ुशी यादव और देबो श्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *