ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जूनियर इंजीनिरों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन (यूपीजेईए) के प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को अपनी 18 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

यूपीजेईए के केन्द्रीय महासचिव पवन रावत ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी मांगों को बताया कि लंबे समय से यूपीसीएल में अधिशासी अभियंता के पद रिक्त हैं, लेकिन निगम प्रबंधन द्वारा कोर्ट केस का बहाना बनाकर अवर अभियंता संवर्ग के सहायक अभियन्ताओं की प्रोन्नति नहीं की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने विस अध्यक्ष को यह भी अवगत कराया गया कि सहायक अभियंता वरिष्ठता सूची विवाद में लोक सेवा अभिकरण द्वारा प्रोन्नत सहायक अभियन्ताओं के पक्ष में निर्णय दिया गया, लेकिन निगम के निर्णय को लागू करने के स्थान पर हाई कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया। अब वर्षों से कोर्ट केस के नाम पर अधिशासी अभियन्ताओं के रिक्त पदों पर प्रोन्नति को लटकाकर रखा गया है एवं प्रोन्नत सहायक अभियन्ताओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमण्डल ने जानकारी दी कि यूपीजेईए का नववर्ष 2024 का कैलेण्डर भी भेंट किया एवं यूपीसीएल में अन्याय झेल रहे अवर अभियंता संवर्ग के सदस्यों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में अपर मुख्य सचिव एवं ऊर्जा निगम की अध्यक्षा से जानकारी लिए जाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में आजीवन संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष जी एन कोठियाल , केन्द्रीय अध्यक्ष आनन्द रावत, केन्द्रीय महासचिव पवन रावत, प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील उनियाल प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राजीव खर्कवाल एवं वरिष्ठ सदस्य सुनील पोखरियाल, मनीष पांडे, नवनीत चौहान एवं संजय कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *