ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जोत सिंह विष्ट सहित कइयों ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रविवार को जोत सिंह विष्ट सहित पार्टी के कई नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देते हुए शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोला है।

आप के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी, राजेश विष्ट, हेमंत सिंह विष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन,प्रदेश सचिव बलवंत पंवार समेत तमाम अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सो रहा है।

पिछले तीन महीने से पार्टी की कार्यकारिणी को भंग किया है। जहां से देश को राजनीतिक संदेश जाता है लेकिन पार्टी को इससे कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में हम सभी अब पार्टी में अपना समय खराब नहीं करेंगे और पार्टी को छोड़ रहे हैं। देहरादून के अलावा हल्द्वानी में सामूहिक रूप से कुछ नेता पार्टी से त्याग पत्र दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल ही कांग्रेस से आप में जोत सिंह बिष्ट शामिल हुए थे। अब फिर आप को छोड़ दिया है। ऐसे में उत्तराखंड आप में एक के बाद एक बड़े चेहरा पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *