जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर सभी जिलों के खेल संघों का रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी

राज्य सरकार सभी जिलों में कार्यरत खेल संघों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सभी जिलों के जिला खेल पदाधिकारी के स्तर से निर्देश भी जारी किया जा रहा है। डीएसओ के माध्यम से जिलों के खेल संघों, उनके अध्यक्ष, सचिव से कहा जा रहा है कि उनका पंजीकरण जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर किया जाना है।

खिलाड़ी पोर्टल पर निबंधन के संबंध में खेलकूद निदेशालय के स्तर से निर्देश दिया गया है। इस क्रम में खेल संघ जरूरी सूचनाएं (खेल संघ का नाम, ई- मेल आइडी, मोबाइल नंबर वगैरह) जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में चार जनवरी तक उपलब्ध कराएं। खेल निदेशालय यह उम्मीद जता रहा है कि जिलों में किस किस खेल के लिए कौन से संघ कार्यरत हैं। झारखंड ओलंपिक संघ या किसी अन्य से उन्हें मान्यता है कि नहीं। इस आधार पर संघों से खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देने में मदद ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *