ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झांसी से सांसद अनुराग शर्मा ने लगातार दूसरी बार 18वीं लोकसभा के सदस्य की शपथ ली

झांसी, 26 जून । 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र का आगाज सोमवार (24 जून) से हो गया। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली, जो सिलसिला दूसरे दिन मंगलवार (25 जून) को भी जारी रहा। 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन झांसी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

सांसद अनुराग शर्मा ने शपथ लेने के उपरांत सभा पटल से मां पीतांबरा एवं रामराजा सरकार को नमन किया। इसके उपरांत सदन में उपस्थित सभी सदस्यों को भी प्रणाम किया। शपथ के उपरांत अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण की वीडियो शेयर करते हुए सांसद अनुराग शर्मा ने लिखा, मेरे प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार लोकसभा में झांसी के सांसद के रूप में शपथ लेना परम सौभाग्य है। जनता-जनार्दन ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा है, मैं जनहित के प्रति सदैव समर्पित रहूंगा।

आपको बता दें कि अनुराग शर्मा ने हाल में ही सम्पन्न लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। सांसद शर्मा पूर्व सांसद स्व0 राजेंद्र अग्निहोत्री के बाद झांसी लोकसभा सीट से पुन: निर्वाचित होने वाले दूसरे सांसद हैं। अनुराग शर्मा ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को एक लाख से अधिक मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *