ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका की हत्या, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार

मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने प्रेमिका की हत्या के आरोपित प्रेमी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित प्रेमी को प्रेमिका के दूसरे युवक के साथ रहना नागवार गुजरा। इसकी भनक लगी तो उसने पत्थर से कूचकर प्रेमिका की हत्या कर दी।

आरोपित प्रेमी बबलू मडैया उर्फ कान्दना मडैया मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर टोला कोहबारा का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष आरोपित ने दिए अपने स्वीकोरोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया है। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित बबलू मडैया प्रेमिका के साथ पांच वर्ष से रह रहा था। इस बीच किसी दूसरे युवक से उसका संबंध हो गया। इस बात की भनक पहले प्रेमी को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। एक जनवरी को शराब के नशे में बबलू मडैया का उससे विवाद हो गया। इसी क्रम में आरोपित ने पत्थर से कूचकर प्रेमिका की हत्या कर दी। मृतका की बहन के फर्दबयान पर मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *